_*त्यौहारों के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए 13 ट्रिप संचालित होगी स्पेशल रेलसेवा*_
विवेक अग्रवाल
उदयपुर। रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए खजुराहो-उदयपुर सिटी-खजुराहो द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 04141, खजुराहो-उदयपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 08.10.2026 से 19.11.2026 तक 13 ट्रिप संचालित होगी। यह रेलसेवा खजुराहो से प्रत्येक गुरुवार एवं सोमवार को 20.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 17.50 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 04142, उदयपुर सिटी-खजुराहो द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 09.10.2026 से 20.11.2026 तक 13 ट्रिप संचालित होगी। यह रेलसेवा उदयपुर सिटी से प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार को 22.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 20.45 बजे खजुराहो पहुंचेगी।
_*इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव*_
यह रेलसेवा मार्ग में दुरियागंज, एमसीआरएस छतरपुर, खड़गपुर, टीकमगढ़, बिरारी, वीजीएल झांसी, ग्वालियर, मुरैना,धौलपुर, आगरा कैंट, बयाना, हिंडौन सिटी , श्रीमहावीरजी, गंगापुर सिटी, सवाईमाधोपुर, केशोराय पाटन, बूंदी, चंदेरिया, कपासन, मावली एवं राणाप्रतापनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
*_18 डिब्बों की होगी स्पेशल रेलसेवा_*
इस स्पेशल रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 05 द्वितीय शयनयान, 10 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।
