गरबा 11 अक्टूबर से
प्रतिमा की जगह माताजी की तस्वीर की करेंगे स्थापना
विवेक अग्रवाल
उदयपुर। शहर के पुरोहितों की मादड़ी स्थित दूदाजी के देवरा प्रांगण में श्री लक्ष्मीनारायण युवा परिषद एवं श्री परशुराम गरबा मण्डल उदयपुर की ओर से आगामी 11 अक्टूबर से समस्त औदिच्य समाज का नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि महापर्व का शुभारंभ होगा। संस्थापक हीरालाल गोकलावत व अध्यक्ष जितेन्द्र गोन्दावत ने संयुक्त रूप से बताया कि समस्त औदिच्य समाज का सामूहिक गरबा का आयोजन पुरोहितों की मादड़ी स्थित दूदाजी का देवरा परिसर में सम्पन्न होगा। उन्होने बताया कि इस संगठन के सभी पदाधिकारियों ने बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अब हर वर्ष माताजी की प्रतिमा की जगह तस्वीर की स्थापना करेंगे। विसर्जन के दिन 21 कन्याओं द्वारा ज्वारा विसर्जन किया जाएगा।
पूर्व अध्यक्ष बंशीलाल पतावत, नारायण हीरावत, गणेशलाल डूंगावत व झमकलाल धूलावत ने सामूहिक रूप से बताया कि 11 अक्टूबर रविवार दोपहर 12.15 बजे अभिजित मुहुर्त में माताजी की तस्वीर की स्थापना होगी। आयोजन की तैयारियों को लेकर शनिवार को संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गरबे की सम्पूर्ण तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
इस अवसर पर संस्थापक हीरालाल गोकलावत, अध्यक्ष जितेन्द्र गोन्दावत, पूर्व अध्यक्ष बंशीलाल पतावत, नारायण हीरावत, झमकलाल धूलावत, पूर्व कोषाध्यक्ष डालचंद बोरीवाला, परशुराम गरबा मण्डल के भोपाजी गणेशलाल ईडाणा,उपाध्यक्ष विजय डूंगावत, कोषाध्यक्ष धमेन्द्र गोन्दावत, सांस्कृतिक मंत्री हितेश व्यास, महामंत्री जमनेश डूंगावत, मंत्री प्रकाश हीरावत, कैलाश डूंगावत, पूर्व कोषाध्यक्ष मांगीलाल पतावत, हरीश फरावत, देवीलाल हीरावत, अजय गोकलावत, जितेन्द्र डूंगावत, ललित जीवावत, भूपेश डंूगावत सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
