समाजवाद के प्रणेता अग्रकुल प्रवर्तक श्री 1008 अग्रसेन जी की 5150 वी जयंती हर्षोल्लाह से मनाई गई...
विशाल शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से निकली महाराजा अग्रसेन व माता माधवी, राणी सती दादी की झांकी एवं स्कूली बच्चों का घोष बैंड आकर्षण का केंद्र रहा..
विवेक अग्रवाल
उदयपुर ।अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी की 5150 सी जयंती पर्व को अग्रवाल समाज ने बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया।
समारोह के मुख्य संयोजक संजय अग्रवाल एवं उपमुख्यमंत्री संयोजक दीपक बंसल ने बताया कि एम एम महाविद्यालय निंबार्क प्रांगण में प्रातः शुभ मुहूर्त में हवन पूजन एवं ध्वजारोहण किया गया इस अवसर पर संयोजक नागरमल अग्रवाल कैलाश अग्रवाल ओमप्रकाश अग्रवाल डॉ सुहास अग्रवाल नंदलाल अग्रवाल सीपी बंसल डॉ निर्मल बंसल ओम प्रकाश गुप्ता जितेंद्र गुप्ता आदि के सानिध्य में हवन पूजन कर समाज एवं विश्व के कल्याण हेतु प्रार्थना की।
इस अवसर पर अग्रवाल समाज का ध्वज फहराया गया।
प्रचार प्रसार संयोजक चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि निंबार्क महाविद्यालय के प्रांगण से विशाल शोभायात्रा को नगर निगम महापौर पारस सिंघवी ने हरी जल्दी बात कर अग्रसेन जी के जयकारा के साथ शोभायात्रा को प्रारंभ किया। शोभायात्रा की संयोजक राजेंद्र बंसल की अगुवाई में संजय सिंघल, सुरेश अग्रवाल अशोक अग्रवाल शोभित मित्तल अशोक सिंघल इंद्रा सिंघल अनामिका गुप्ता प्रिया मित्तल आशा अग्रवाल नीतू गुप्ता आदि ने शोभायात्रा की कमान संभाली शोभायात्रा में सर्वप्रथम डीजे की गाड़ी चल रही थी जिसमें महाराजा अग्रसेन जी की जयकार लग रहे थे समाज के युवा भजनों पर थिरक रहे थे और माहौल भक्तिमय सा बन गया।
तपस्या अग्रवाल समाज का भागवत ध्वज निशान के रूप में घुड़सवार व उनके साथ पांच घोड़े पर अग्र समाज के युवक बैठे चल रहे थे। इनके पीछे दुपहिया वाहनों पर समाज के युवक युवती अग्रसेन भगवान के जयकारे लगाते चल रहे थे ठीक पीछे अग्रवाल जैन बाल मंदिर के बच्चों का घोष बैंड चल रहा था जो बहुत ही आकर्षण का केंद्र था। इसके पीछे शाही लवाजमा ढोल और उसके पीछे दादी राणी सती की झांकी चल रही थी जिसके दर्शन हेतु लोग लालायित थे। फिर शाही लवर मा और उसके पीछे अग्रवाल वैष्णव समाज के लक्ष्मी नारायण मंदिर की टीम अजय अग्रवाल के सानिध्य में चल रही थी जिनके सानिध्य में दो घोड़े की बाजी में फूलों से सजी ठाकुर जी की प्रतिमा पहली बार नगर भ्रमण को निकली। एक ऊंट गाड़ी पर कमल पुष्प पर विराजित कुलदेवी माता महालक्ष्मी की झांकी उसके बाद भोलेनाथ की झांकी चल रही थी ठीक पीछे ढोल बजाते युवक और लवाजमे के साथ राजेंद्र बंसल एवं उनकी टीम दो घोड़े की बग्गी मैं महाराजा अग्रसेन जी की तस्वीर विराजित कर चंवर ढूलाते हुए चल रहे थे इनके पीछे बैंड और बैंड के पीछे समाज के वरिष्ठ श्री बालमुकुंद पित्ती एवं उनकी पत्नी श्रीमती संतोष प्रीति भगवान अग्रसेन जी के और माता माधवी के वेश में राजसी पोशाक में बैठे चल रहे थे उन्हीं के पीछे तीन बगगियो में अग्रवाल समाज की 18 गोत्रों के प्रतीक श्री अग्रसेन जी के 18 संतानों के रूप में बालक राजशी वेशभूषा में बैठे थे आखरी में एक बैंड के पीछे गरबा की धुन पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति गरबा करती हुई पारंपरिक वेशभूषा में चल रही थी।उसके पीछे अंबामाता की झांकी जल है तो कल है जल बचाओ का संदेश एवं मोबाइल की लत के दुष्परिणाम का संदेश देती झांकियां चल रही थी। पुरुष एवं युवा भी बड़ी संख्या में श्वेत वस्त्र पहनकर मेवाड़ी पगड़ी धारण कर अग्रवाल समाज के दुपट्टे पहनकर शोभायात्रा मैं चल रहे थे।
शोभायात्रा निंबार्क महाविद्यालय से निकलकर सूरजपोल बापू बाजार दिल्ली गेट धान मंडी मार्शल चौराहा सूरजपोल फतेह मेमोरियल होती हुई पुनः प्रांगण में संपन्न हुई जहां पर पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम किया गया।
मार्ग में जगह-जगह पर समाज जनो द्वारा विशाल स्वागत द्वार लगाए गए जहां पर उन्होंने परिवार सहित शोभायात्रा का स्वागत किया। दिगंबर जैन अग्रवाल समाज द्वारा धान मंडी में शोभायात्रा का स्वागत किया गया एवं श्री अग्रवाल वैष्णव समाज के समाज बंधुओ ने सूरजपोल स्थित अग्रवाल भवन पर शोभायात्रा का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया इस अवसर पर श्री अग्रवाल वैष्णव समाज की कार्यकारिणी एवं सदस्य उपस्थित थे।
पुरस्कार वितरण समारोह में शोभायात्रा के दौरान पारंपरिक परिधान में पांचो समाज के युवक युवतियों को प्रथम द्वितीय
शोभायात्रा में श्रेष्ठ कलश सजावट का भी पांचो समाज के प्रथम द्वितीय चयनित प्रतिभागियों, महिलाओं की पारंपरिक वेशभूषा में पांचो समाज के प्रथम द्वितीय चयनित प्रतिभागियों, विद्यालय के घोष बैंड, महाराजा अग्रसेन जी की 18 संतानों के रूप मेंआये बाल वृंदो को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नारायण सेवा संस्थान के डॉ कैलाश मानव, अनुवाद समाज के वरिष्ठ माणकचंद अग्रवाल प्रकाश चंद्र अग्रवाल डॉ शंकर लाल गुप्ता, महेश दत्त गर्ग श्यामसुंदर गोयल रामचंद्र अग्रवाल सुरेश अग्रवाल मदनलाल अग्रवाल रविंद्र अग्रवाल संतलाल अग्रवाल, दिनेश बंसल, राजेश अग्रवाल गजेंद्र अग्रवाल सतीश अग्रवाल तरुण मंगल देवकीनंदन गोयल, जगदीप मंगल सुरेंद्र अग्रवाल राजेश अग्रवाल गौरव अग्रवाल चंद्रप्रकाश अग्रवाल संजय मित्तल राकेश बंसल विमल मंगल आरके अग्रवाल के एम जिंदल हिम कुमार एरन अनिल अग्रवाल सुनील आर अग्रवाल एसएन अग्रवाल दिनेश अग्रवाल उमा बंसल राम मित्तल सुधा अग्रवाल दीपिका अग्रवाल नीलम अग्रवाल अमिता भंडारी उषा गुप्ता बिंदु अग्रवाल रिंकू मित्तल नीतू गुप्ता आशा अग्रवाल विक्रम अग्रवाल नलिन गुप्ता नितेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
