एम्बुलेंस से बकरी-भेड़ चुराने वाला ₹1000 का इनामी बदमाश मुंबई से गिरफ्तार*

 *एम्बुलेंस से बकरी-भेड़ चुराने वाला ₹1000 का इनामी बदमाश मुंबई से गिरफ्तार*


*पाटनपुलिसकीबड़ीकार्रवाई,मुंबई-कोल्हापुर-पुणे में दबिश के बाद तेजपाल को दबोचा*

रिपोर्टर:-(शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान

नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पंचायत समिति पाटन, कोटपूतली-सीकर मार्ग पर एम्बुलेंस का उपयोग कर बकरी व भेड़ चोरी करने के मामले में पाटन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹1000 के इनामी व टॉप-10 में शामिल आरोपी तेजपाल को मुंबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में मुंबई, कोल्हापुर और पुणे में संभावित ठिकानों पर दबिश दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

पाटन थानाधिकारी बद्री प्रसाद मीणा के अनुसार, सरदारशहर निवासी राजेंद्र ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक 17 जनवरी 2026 को राजेंद्र अपनी पत्नी चावली व परिवार के साथ कोटपूतली से सरदारशहर जा रहे थे। रात अधिक होने के कारण वे पाटन क्षेत्र के पास विश्राम के लिए रुक गए थे। उनके साथ ऊंटगाड़ी के अलावा एक बकरी और एक भेड़ भी थी।

18 जनवरी की सुबह करीब 4 बजे राजेंद्र की आंख खुली तो मौके से बकरी और भेड़ गायब मिली। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने पर सामने आया कि आरोपी एम्बुलेंस में बकरी और भेड़ को लादकर ले गए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने पूर्व में वारदात के मुख्य आरोपी आदेश बावरिया को गिरफ्तार किया था। वहीं, मामले में फरार चल रहे ₹1000 के इनामी आरोपी तेजपाल की तलाश में पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। आखिरकार टीम ने मुंबई से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में वारदात में शामिल अन्य आरोपियों और गिरोह के नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने