UPI पर शुल्क का नया ढांचा नसीम अंसारी ने सरकार से पूछा‘आज MDR, कल क्या?’

 UPI पर शुल्क का नया ढांचा नसीम अंसारी ने सरकार से पूछा‘आज MDR, कल क्या?’



जयपुर। डिजिटल भुगतान की बढ़ती निर्भरता के बीच UPI की शुल्क व्यवस्था को लेकर समाजसेवी मोहम्मद नसीम अंसारी ने केंद्र सरकार से पारदर्शिता की मांग की है। उन्होंने कहा कि UPI ने आम नागरिकों के साथ छोटे दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी वालों और छोटे कारोबारियों के लिए भुगतान आसान बनाया है, इसलिए शुल्क व्यवस्था में किसी भी बदलाव की स्पष्ट जानकारी जनता को मिलनी चाहिए। अंसारी ने कहा कि सरकार के अनुसार व्यक्ति-से-व्यक्ति UPI भुगतान पर कोई शुल्क नहीं है और निर्धारित छोटे व्यापारी भुगतानों पर zero-MDR व्यवस्था जारी है, जबकि कुछ व्यापारिक लेनदेन पर MDR लागू है। उनका सवाल है कि भविष्य में इसका अप्रत्यक्ष बोझ कहीं ग्राहकों या छोटे कारोबारियों पर न पड़े। उन्होंने सरकार से शुल्क की सीमा, प्रभावित लेनदेन और भविष्य में संभावित बदलावों को सार्वजनिक करने की मांग की। साथ ही छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव नहीं डालने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने