विश्व हृदय दिवस पर यूनानी चिकित्सा की जानकारी जरूरी : डॉ. लियाकत अली मंसूरी

 विश्व हृदय दिवस पर यूनानी चिकित्सा की जानकारी जरूरी : डॉ. लियाकत अली मंसूरी



जयपुर। हर वर्ष 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को हृदय रोगों के कारणों, जोखिमों और बचाव के प्रति जागरूक करना है। यूनानी चिकित्सक डॉ. लियाकत अली मंसूरी ने बताया कि यूनानी चिकित्सा में हृदय को क़ल्ब कहा जाता है और उपचार रोगी के मिज़ाज, उम्र, जीवनशैली तथा रोग की स्थिति के अनुसार किया जाता है। हृदय की शक्ति के लिए चिकित्सकीय सलाह से मुक़व्वी-ए-क़ल्ब एवं मुफ़र्रिहात जैसी यूनानी औषधियों का उपयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए इलाज-बिद-दवा के साथ इलाज-बित-तदबीर यानी जीवनशैली में सुधार भी बेहद महत्वपूर्ण है। नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, तनाव नियंत्रण, तंबाकू से दूरी तथा रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल की नियमित जांच जरूरी है। डॉ. मंसूरी ने बताया कि उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा, बढ़ा हुआ LDL कोलेस्ट्रॉल, धूम्रपान, शारीरिक गतिविधि की कमी और अस्वास्थ्यकर खान-पान हृदय रोग के प्रमुख जोखिम कारक हैं। उन्होंने चेताया कि सीने में तेज दर्द, सांस फूलना, ठंडा पसीना, चक्कर, बेहोशी या दर्द का हाथ अथवा जबड़े तक फैलना हृदयाघात के संकेत हो सकते हैं। ऐसे में घरेलू या केवल यूनानी उपचार पर निर्भर न रहें और तत्काल अस्पताल की आपातकालीन चिकित्सा सहायता लें। हृदय रोग की नियमित दवाएं चिकित्सकीय सलाह के बिना बंद नहीं करनी चाहिए। डॉ. लियाकत अली मंसूरी यूनानी चिकित्सक, सवाई मानसिंह अस्पताल, जयपुर

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने