काला खेड़ा के पास सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, जेसीबी से दर्जनों हरे पेड़ काटकर किया समतलीकरण*

 *काला खेड़ा के पास सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, जेसीबी से दर्जनों हरे पेड़ काटकर किया समतलीकरण*



रिपोर्टर -(शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान 

नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पाटन के निकटवर्ती ग्राम पंचायत लादी का बास के राजस्व ग्राम काला खेड़ा के पास पड़बंधा की ढाणी में शनिवार को सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने का मामला सामने आया। आरोप है कि कुछ लोगों ने करीब पांच बीघा से अधिक सरकारी भूमि पर जेसीबी मशीन चलाकर वहां खड़े करीब चार से पांच दर्जन बड़े पेड़ों को गिरा दिया और भूमि को समतल कर कब्जे में लेने का प्रयास किया।

ग्रामीणों के अनुसार उक्त भूमि की किस्म सवाईचक बताई जा रही है। आरोपित अतिकर्मी पड़बंधा की ढाणी के निवासी बताए जा रहे हैं। बताया गया कि सरकारी अवकाश का फायदा उठाते हुए जेसीबी मशीन की सहायता से हरे पेड़ों को नष्ट कर भूमि का समतलीकरण किया गया तथा उसे कृषि योग्य बनाने का प्रयास किया गया।ग्रामीणों ने मामले की सूचना हल्का पटवारी बलवंत सिंह को दी। सूचना मिलते ही पटवारी मौके पर पहुंचे और मौके पर चल रहे कार्य को रुकवा दिया। ग्रामीणों के अनुसार पडबंधा की ढाणी निवासी इंद्राज गुर्जर एवं प्रकाश गुर्जर द्वारा करीब पांच बीघा से अधिक सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किए जाने का आरोप है।हल्का पटवारी ने मौके पर पहुंचकर कार्य रुकवाते हुए मामले में नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही। ग्रामीणों ने सरकारी भूमि पर हुए कथित अतिक्रमण की जांच कर पेड़ों को नष्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने