अजगरा विधायक ने दानगंज में अंडरपास के साथ सर्विस लेन निर्माण की उठाई मांग

 अजगरा विधायक ने दानगंज में अंडरपास के साथ सर्विस लेन निर्माण की उठाई मांग




डॉ उदय शंकर भगत 

वाराणसी हरहुआ l अजगरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही आवागमन संबंधी समस्या को लेकर विधायक त्रिभुवन राम ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर आजमगढ़ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग-233 के चैनेज 280.600 पर दानगंज में निर्माणाधीन अंडरपास के साथ सर्विस लेन बनाए जाने की मांग की है जौनपुर से वाराणसी जनपद के मध्य किलोमीटर 263 से 281 तक भूमि मुआवजे के विवाद के कारण लगभग 10 वर्षों से कार्य प्रभावित रहा है। पत्र के अनुसार उच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में प्रभावित किसानों को मुआवजा भुगतान प्रारंभ हो चुका है तथा लगभग 18 किलोमीटर क्षेत्र को निर्माण एजेंसी द्वारा पुनः कार्य में लिया जा रहा है चैनेज 280.600 पर निर्माणाधीन अंडरपास दानगंज बाजार के बाईपास के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह मार्ग दानगंज से महमूदपुर भदवां रसड़ा होते हुए नियार बाजार तथा बाबतपुर की ओर जाने वाले मार्ग से जुड़ने वाला है विधायक ने बताया कि इस क्षेत्र से लगभग 50 गांवों की करीब 1.25 लाख आबादी प्रभावित होती है विधायक ने कहा कि उन्होंने 10 सितंबर 2019 को भी स्थल का निरीक्षण किया था जिसमें स्थानीय ग्रामीणों ने अंडरपास के साथ सर्विस रोड की आवश्यकता पर जोर दिया था। सर्विस लेन न बनने की स्थिति में स्थानीय लोगों तथा आजमगढ़ जौनपुर चंदवक से दानगंज और नियार-बाबतपुर की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को लंबा वैकल्पिक मार्ग तय करना पड़ सकता है पत्र में वैकल्पिक समाधान के रूप में अंडरपास के स्थान पर 15 से 20 मीटर रेडियस का राउंड अबाउट बनाए जाने का सुझाव भी दिया गया है जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु और सुरक्षित रह सके विधायक ने पत्र की प्रति चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया नई दिल्ली को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने