जैन धर्मावलंबियों का आज पावन पर्व रोठ तीज --
कैलाश चंद्र कौशिक
जयपुर। जैन धर्मावलंबियों का पावन पर्व रोठ तीज आज श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक आस्था के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय जैन युवा महासभा के जयपुर जिला अध्यक्ष जिनेश कुमार जैन ने समस्त जैन समाज एवं जयपुरवासियों को रोठ तीज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
जिनेश कुमार जैन ने कहा कि रोठ तीज जैन समाज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व हमें भगवान जिनेंद्र के प्रति श्रद्धा, संयम, त्याग, तपस्या और धार्मिक संस्कारों के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमारी धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को जैन संस्कारों एवं संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं। हमें अपनी प्राचीन धार्मिक परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।
जिनेश कुमार जैन ने कामना की कि भगवान जिनेंद्र की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बना रहे तथा समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव एवं एकता और मजबूत हो।
उन्होंने पुनः समस्त जैन धर्मावलंबियों को पावन रोठ तीज पर्व की मंगलमय शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
