बरेका इंटर कॉलेज में स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ
लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
डॉ उदय शंकर भगत
वाराणसी l रेल मंत्रालय भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन एवं महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में बनारस रेल इंजन कारखाना बरेका वाराणसी में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत बरेका इंटर कॉलेज में अभियान का शुभारंभ किया गया
प्रधानाचार्य अशोक कुमार माहेश्वरी के नेतृत्व में आयोजित स्वच्छता अभियान में कक्षा 11 के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया स्वच्छता में सहभाग स्वच्छ भारत विकसित भारत की भावना को आत्मसात करते हुए विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर के विभिन्न हिस्सों की साफ-सफाई की हाथों में झाड़ू लेकर विद्यार्थियों ने परिसर के कोने-कोने की सफाई करते हुए स्वच्छता एवं श्रमदान का प्रेरक संदेश दिया विद्यार्थियों ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा स्वच्छता का संदेश अपने घर-परिवार एवं समाज तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया इस अवसर पर प्रधानाचार्य अशोक कुमार माहेश्वरी ने विद्यार्थियों को अपशिष्ट पृथक्करण के महत्व से अवगत कराया उन्होंने गीले एवं सूखे कचरे के साथ-साथ स्वच्छता संबंधी कचरे तथा विशेष देखभाल वाले कचरे के उचित पृथक्करण एवं निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से स्वच्छता के प्रति सजग एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाने का आह्वान किया स्वच्छता की शपथ स्वच्छ भारत का संकल्प
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत बरेका इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ ली
विद्यार्थियों का एसटीपी और ETP का शैक्षिक भ्रमण
अभियान के अंतर्गत बरेका इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए सेवज ट्रीटमेंट प्लांट एसटीपी और इफ़ेलूट 2026ट्रीटमेंट प्लांट ETP का शैक्षिक भ्रमण भी आयोजित किया गया भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को अपशिष्ट जल के शोधन अपशिष्ट प्रबंधन तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई विद्यार्थियों ने जल संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए इस गतिविधि में उत्साहपूर्वक सहभागिता की स्वच्छता ही सेवा अभियान के माध्यम से बरेका में स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए स्वच्छ परिसर स्वच्छ पर्यावरण तथा जिम्मेदार नागरिकता की भावना को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

