गोनेर रोड पर नकली सामान की सप्लाई का आरोप, जांच की मांग

 गोनेर रोड पर नकली सामान की सप्लाई का आरोप, जांच की मांग


जयपुर। गोनेर रोड स्थित भगवान बिहार कॉलोनी, शुभम् स्कूल के पास एलईडी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कूलर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर शिकायतें सामने रखी हैं। स्थानीय जनता का आरोप है कि कुछ सामानों के अंदर कथित रूप से नकली या घटिया माल लगाकर बाहर से ओरिजिनल कंपनी जैसी बॉडी तैयार की जाती है और इसके बाद इन्हें बाजार में सप्लाई किया जा रहा है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कारोबार कथित रूप से काफी लंबे समय से चल रहा है, जिसके चलते ग्राहकों को वास्तविक उत्पाद की जानकारी नहीं मिल पाती और उनके साथ धोखाधड़ी होने की आशंका बनी हुई है।


जनता ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में नकली या घटिया सामान की पैकिंग, ब्रांड की नकल अथवा ग्राहकों को गुमराह कर सामान बेचने की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।


स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यह भी मांग की है कि बाजार में सप्लाई किए जा रहे सामान की गुणवत्ता और बिलिंग की जांच कर उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा की जाए।




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने