हाथ में झाड़ू थामकर किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश
जयपुर। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज वार्ड नंबर 87 के महादेव सर्किल, स्वेज फार्म में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सफाई कर्मियों ने हाथ में झाड़ू थामकर सामूहिक श्रमदान किया और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद प्रतिभा शर्मा जी, मुख्यमंत्री जी के विशेषाधिकारी आनंद शर्मा जी, मंडल अध्यक्ष दीनदयाल सैनी जी, वार्ड अध्यक्ष विक्रम चौहान जी, मीडिया संयोजक प्रवीण बड़ाया जी, धनराज जी, संजय सोना जी, गजराज शेखावत जी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभी ने स्वच्छ एवं सुंदर वार्ड बनाने का संकल्प लेते हुए आमजन से भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और स्वच्छता अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
