मिस एंड मिसेज बनारस क्लब ने उत्साहपूर्वक मनाया गणेश उत्सव

 मिस एंड मिसेज बनारस क्लब ने उत्साहपूर्वक मनाया गणेश उत्सव





डॉ उदय शंकर भगत 

वाराणसी, 21 सितम्बर 2026। मंडुवाडीह स्थित होटल राइजिंग बनारस परिसर में रविवार को मिस एंड मिसेज बनारस क्लब की मॉडल्स ने पूरे उत्साह उमंग और पारंपरिक मराठी परिधानों में भगवान श्री गणेश का भव्य उत्सव मनाया कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद लड्डू फल एवं पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा सामूहिक आरती उतारकर सभी ने सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की प्रार्थना की

उत्सव का मुख्य आकर्षण पारंपरिक मराठी वेशभूषा में मॉडल्स द्वारा प्रस्तुत लावणी नृत्य एवं मराठी गीतों पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहींnजिन्होंने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया पूरे कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति परंपरा और महिला सशक्तिकरण का सुंदर समन्वय देखने को मिला इस अवसर पर क्लब की निदेशक वंदना सिंह ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ने के साथ-साथ प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का कार्य करते हैं उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत को संजोए रखने के लिए इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर होते रहना आवश्यक हैं क्लब की सहायक निदेशक साक्षी पाण्डेय ने कहा कि भगवान श्री गणेश बुद्धि विवेक और शुभारंभ के प्रतीक हैं ऐसे आयोजन महिलाओं में आत्मविश्वास नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करते हैं उन्होंने कहा कि मिस एंड मिसेज बनारस क्लब केवल प्रतिभाओं को मंच देने तक सीमित नहीं है बल्कि भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को सम्मानपूर्वक आगे बढ़ाने का भी निरंतर प्रयास कर रहा है

इस अवसर पर मुख्य रूप से वन्दना सिंह साक्षी पाण्डेय सपना सिंह राजपूत रीना सिंह शिवानी श्रीवास्तव शीलू त्रिपाठी शम्पा समानता पलित पूजा जगोटा सुनैना केशरी रुचिका यशोभि ओझा नेहा पाण्डेय खुशी सिंह अर्चना मौर्या नीतू शर्मा संस्कृति मिश्रा रचना श्रीवास्तव स्नेहा खन्ना दीपा चटरजी अर्चना त्रिपाठी निष्ठा सिंह जान्हवी पटेल प्रियंका शाह विनीता सोनकर आदि लोग उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने