बनारस रेल इंजन कारखाना में राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत हिन्दी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन

 बनारस रेल इंजन कारखाना में राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत हिन्दी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन




डॉ उदय शंकर भगत 

वाराणसी l बनारस रेल इंजन कारखाना में महाप्रबंधक आशुतोष पंत के दिशा- निर्देशन में राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत बरेका इंटर कॉलेज में हिन्दी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के समन्वयक धर्मवीर सिंह वरिष्ठ अनुवादक गुरुराजन तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार एवं विद्यार्थियों में हिन्दी के प्रति रुचि एवं अभिरुचि विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता के विषय थे

अनेकता में एकता की संवाहक हिन्दी

हिन्दी केवल एक भाषा नहीं बल्कि हमारी संस्कृति की आत्मा है प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने अपने वक्तव्यों के माध्यम से हिन्दी भाषा की सामर्थ्य आत्मीयता संस्कृति एवं संस्कारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया इस अवसर पर हिन्दी साहित्य की महान विभूतियों तुलसीदास कबीरदास मुंशी प्रेमचंद एवं भारतेन्दु हरिश्चंद्र का सादर स्मरण किया गया विद्यालय के समन्वयक धर्मवीर सिंह ने हाल ही में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन के संदर्भ में विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों द्वारा हिन्दी गीतों के उल्लेख का जिक्र करते हुए हिन्दी की वैश्विक स्वीकार्यता एवं बढ़ते प्रभाव पर प्रकाश डाला शिक्षिका करुणा सिंह ने भावपूर्ण हिन्दी कविता प्रस्तुत कर उपस्थित जनों का मन मोह लिया प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में भूगोल के प्रवक्ता विकास कुमार पाण्डेय एवं हिन्दी शिक्षक उमैर अहमद अंसारी ने विद्यार्थियों के वक्तव्यों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके प्रस्तुतीकरण विषय-वस्तु एवं अभिव्यक्ति के आधार पर मूल्यांकन किया प्रतियोगिता में कक्षा 11-‘अ’ की छात्रा वैभवी यादव ने प्रथम, कक्षा 10-‘अ’ के छात्र अनमोल प्रजापति ने द्वितीय तथा कक्षा 9-‘ब’ के छात्र उत्कर्ष केशरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया कार्यक्रम का सफल संचालन हिन्दी शिक्षिकाद्वय शालिनी उपाध्याय एवं वंदना शुक्ला ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश चौधरी एवं करुणा सिंह का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने