महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” प्रतियोगिता का आयोजन


महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” प्रतियोगिता का आयोजन



जयपुर, 2 सितम्बर 2026।

राजकीय कन्या महाविद्यालय, विद्याधर नगर, जयपुर में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में रचनात्मकता एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अलका त्रिपाठी ने की। 

प्रतियोगिता में छात्राओं ने अनुपयोगी सामग्री का रचनात्मक उपयोग करते हुए विभिन्न प्रकार की कलाकृतियाँ, क्राफ्ट वर्क एवं उपयोगी वस्तुएँ तैयार कर प्रस्तुत कीं। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कलाकृतियों में उनकी सृजनात्मक प्रतिभा, उपयोगिता, नवीनता तथा अनूठे विचारों की स्पष्ट झलक देखने को मिली। अनुपयोगी सामग्री को आकर्षक एवं उपयोगी वस्तुओं में परिवर्तित करने का प्रयास विशेष रूप से सराहनीय रहा।


प्रतियोगिता में प्रस्तुत सभी कलाकृतियों एवं आर्टिफैक्ट्स को प्रदर्शनी के रूप में प्रदर्शित किया गया। महाविद्यालय के सम्मानित संकाय सदस्यों द्वारा विभिन्न मानदंडों के आधार पर प्रस्तुतियों का मूल्यांकन एवं निर्णयन किया गया। प्राचार्य डॉ अलका त्रिपाठी ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें अपनी रचनात्मक प्रतिभा को निरंतर विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

प्रतियोगिता में महाविद्यालय की कुल 41 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का आयोजन महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. नीलम नागोरा एवं सदस्य श्रीमती आभा अग्रवाल के संयोजन में किया गया।   


प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को विजेताओं के रूप में सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही सभी प्रतिभागी छात्राओं के उत्साह, रचनात्मकता एवं सक्रिय सहभागिता की सराहना की गई।


— महिला प्रकोष्ठ

राजकीय कन्या महाविद्यालय, विद्याधर नगर, जयपुर

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने