जीव दया के संकल्प के तहत किया उन्हें संरक्षित

 जीव दया के संकल्प के तहत किया उन्हें संरक्षित



उदयपुर। हिरण मगरी सेक्टर-11 स्थित आदिनाथ भवन में विराजित श्रुतसंवेगी मुनिश्री आदित्य सागर जी महाराज की पवन प्रेरणा से रविवार को जीव दया और करुणा की भावना का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत हुआ।

आदिनाथ दिगंबर जैन चेरीटेबल ट्रस्ट हिरण मगरी सेक्टर 11 के अध्यक्ष पारस चित्तौड़ा ने बताया कि श्रुतसंवेगी मुनिश्री आदित्यसागर जी ससंघ के आशीर्वाद से जीवदया के अंतर्गत 75 बकरों को कटने से बचाकर उदयपुर से अरिहंत जीवदया होस्पिटल एवं गौशाला चिलौड़ा अहमदाबाद को ट्रक द्वारा भिजवाया गया। इसी तरह से कबूतर के बच्चों को भी संरक्षित एवं संरक्षण प्रदान करने के लिए ले जाया गया। जीव दया के इस पुनीत कार्य में गुरुभक्तो ने अपनी चंचला लक्ष्मी का उपयोग किया।

आदिनाथ दिगंबर चेरिटेबल ट्रस्ट एवं विशुद्ध ज्ञान वर्षायोग 2026 सेक्टर 11 के तत्वावधान में जिसमें जीवदया संयोजक ओमप्रकाश जैन, ललित पुंजावत, ललित बोहरा गुरुसेवा संघ, कैलाश चित्तोड़ा, पारस सिंघवी, हितेश रूपावत एवं अन्य ने अपना सहयोग दिया।

ओचित्तौड़ा ने बताया कि मुनिश्री ने ऐसे छोटे-छोटे जीवों को बचाने का संकल्प लिया, जिन्हें कत्लखानों में भेज दिया जाता है। इसके तहत समाजजनों के माध्यम से उनके मालिकों से इन जीवों को विधिवत खरीदा गया और उन्हें जीवनदान दिया गया।

चित्तौड़ा ने बताया कि जीव दया के संपूर्ण भाव के साथ सभी जीवों को सुरक्षित रूप से उदयपुर से अरिहंत जीवदया होस्पिटल एवं गौशाला चिलौड़ा अहमदाबाद को ट्रक द्वारा भिजवाया गया।

मुनिश्री आदित्य सागर जी महाराज के इस जीव दया के संकल्प की समाजजनों और धर्मप्रेमियों द्वारा सराहना की जा रही है। मुनिश्री ने जीव दया के माध्यम से यह संदेश दिया कि प्रत्येक जीव को जीने का अधिकार है और मानव जीवन की सार्थकता प्राणी मात्र के प्रति करुणा एवं संवेदना में निहित है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने