मोनी बाबा के प्राकट्योत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब 10 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
डॉ उदय शंकर भगत
वाराणसी। श्री दत्तात्रेय प्रसाद अन्नदान आश्रम चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मंगलवार 29 सितंबर 2026 को परमपूज्य श्री श्री 1008 मौनी बाबाजी का प्राकट्योत्सव आश्रम परिसर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर दिनभर धार्मिक अनुष्ठान पूजा-अर्चना और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे मौनी बाबाजी के पूर्ण गुरुचरण एवं अभिषेक के साथ हुई इसके बाद विशेष श्रृंगार कर बाबा की अर्चना की गई दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक वैदिक ब्राह्मणों बटुकों पंडितों और छात्रों के लिए महाप्रसाद एवं दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित हुआ आयोजकों के अनुसार इस दौरान करीब 3100 ब्राह्मणों एवं अन्य श्रद्धालुओं को दक्षिणा एवं प्रसाद प्रदान किया गया इसके बाद शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक विशाल भंडारा चला जिसमें आयोजकों के मुताबिक करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया आश्रम में विभिन्न देवी-देवताओं का भव्य श्रृंगार भी किया गया श्रद्धालुओं ने मंदिर में सजे विग्रहों के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया प्राकट्योत्सव में मनोज कुमार शाश्वत शर्मा मोहन लाल शर्मा अशोक कुमार अनिल किंजवाडेकर वी.के. पटेल मुनि जी फलाहारी महाराज दीपक शेवाले पोपट येवले सुरेश नवले संजय पुंड और प्रकाश चांडक सहित संगमनेर महाराष्ट्र से आए श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे इसके अलावा कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. पी.डी. पाटिल पुणे सचिव मोहन लाल सहित आश्रम से जुड़े पदाधिकारी व्यवस्थापक एवं विभिन्न स्थानों से आए भक्तजन मौजूद रहे प्राकट्योत्सव के दौरान पूरे आश्रम परिसर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

