स्थानीय श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्ष्मणगढ के वेट लिफ्टर नवीन जांगिङ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय द्वारा अरावली महाविद्यालय नीम का थाना में आयोजित अंतर महाविद्यालय वेट लिफ्टिग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया
।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत ने बताया कि महाविद्यालय के छात्र नवीन जांगिङ ने 70 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक जीतकर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत, एडमिन श्री प्रमेन्द्र सिंह शेखावत, डॉ आनन्द शर्मा, शारीरिक शिक्षक श्री लिछमण सिंह, श्री सुरेन्द्र सिंह, श्री पंकज शर्मा व सभी स्टाफ सदस्यों ने पदक विजेता खिलाङी को शुभकामनाएँ देते हुए उत्साहवर्धन किया।
Tags
राजस्थान
