कमल शर्मा, दौसा
सरस्वती कॉलेज ऑफ़ टीचर्स ट्रेनिंग दौसा में आज हिंदी दिवस मनाया
गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ.निकिता त्रिवेदी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ किया। महाविद्यालय के सभी प्रवक्ताओं ने आज हिंदी भाषा के गौरव, और श्रेष्ठता पर अपने विचार प्रकट किए। प्राचार्य डॉ.निकिता त्रिवेदी ने बताया कि हिंदी भाषा केवल संवाद का माध्यम ही नहीं है बल्कि हमारी भावनाओं को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। जो हमारी संस्कृति, विरासत और विविधता को जोड़ने वाली कड़ी व राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है। प्राचार्य डॉ.त्रिवेदी ने *अपनी स्वरचित कविता हिंदी केवल भाषा नहीं है, भारत का अभिमान है, हिंदी भारत की आत्मा है, हिंदी हिन्दुस्तान है। हम सब हिंदी है अपनी मंजिल एक हैं कश्मीर की धरती रानी है सरताज हिमालय है। ऐसी राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत कविता सुनाकर छात्रों में जोश भर कर हिंदी की महत्ता को रेखांकित किया।* कार्यक्रम में, दीनबंधु शर्मा,किरण त्रिवेदी, ललित शर्मा , गीता, तुलसी शर्मा,राज लक्ष्मी शर्मा,दीपक कुमार राजकुमार ,रविकुमार,सुनीता बैरवा,दिलीप बैरवा कौशल बंशीवाल आदि प्रवक्तागण और सभी विद्यार्थी मौजूद रहें।
