रिंग में बरसी आरव की मुक्केबाजी, फाइनल जीतकर झटका स्वर्ण पदक

 रिंग में बरसी आरव की मुक्केबाजी, फाइनल जीतकर झटका स्वर्ण पदक



जयपुर जिला स्तरीय विद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, स्कूल और परिवार का बढ़ाया मान


जयपुर। जयपुर जिला स्तरीय विद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बिंदायका के प्रतिभावान छात्र आरव चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जगन्नाथपुरा, खातीपुरा निवासी अमित कुमार चौधरी के पुत्र आरव ने प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में राधा भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ी सौरभ सिंह को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। आरव की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। आरव की मेहनत, लगन और खेल प्रतिभा से विद्यालय एवं परिवार का नाम गौरवान्वित हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने