अभिषेक सिंह को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब संभालेंगे भेलूपुर थाने की अस्सी पुलिस चौकी का प्रभार
डॉ उदय शंकर भगत
वाराणसी l अपने सरल सौम्य और मिलनसार स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले नगवा चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह काफी लोकप्रिय हैं जनता के हमदर्द और विभाग में भी अपनी कार्यशैली के लिए सराहे जाने वाले अभिषेक सिंह का स्थानांतरण कर दिया गया है भेलूपुर लंका थाना परिसर में पुलिसकर्मियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने भावभीनी विदाई देकर उनके कार्यकाल की सराहना की फूल-माला और बुके देकर उन्हें सम्मानित किया गया DCP काशी द्वारा उन्हें काशी जोन की सबसे महत्वपूर्ण पुलिस चौकियों में से एक भेलूपुर थाने की अस्सी पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है यह जिम्मेदारी उनके उत्कृष्ट कार्यकाल को देखते हुए दी गई है अपने नगवा कार्यकाल के दौरान उन्होंने ACP गौरव सिंह के निर्देशन में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने में सराहनीय कार्य किया आम जनता से सीधा संवाद और हर समय मदद के लिए तैयार रहने की उनकी आदत ने उन्हें क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय बनाया है
पुलिस महकमे के साथ-साथ स्थानीय लोगों का कहना है कि अभिषेक सिंह जैसे जुझारू और ईमानदार अधिकारी की अस्सी जैसे व्यस्त और संवेदनशील क्षेत्र में तैनाती से निश्चित रूप से पुलिसिंग और बेहतर होगी आशा है कि वे आगे भी इसी तरह सराहनीय कार्य करते रहेंगे।

