पार्क नाटक के मंचन ने किया दर्शकों को रोमांचित
डॉ उदय शंकर भगत
वाराणसी | नागरी नाटक मण्डली द्वारा आयोजित आश्विन नाट्य महोत्सव 2026 की तृतीय संध्या में बनारस यूथ थियेटर संस्था ने मानव कॉल द्वारा लिखित एवं उत्कर्ष उपेंद्र सहस्त्रबुद्धे द्वारा निर्देशित नाटक पार्क का जीवंत मंचन हुआ नाटक एक पार्क में रखी तीन बेंच पर बैठने के लिए तीन कलाकारों द्वारा किए जा रहे प्रकल्पों झगड़ों और ऊहापोह को दर्शाता है एक पार्क तीन सीटें और उस पर हक जताते तीन लोग मानव कौल द्वारा लिखित नाटक ‘पार्क’ सिर्फ एक बेंच की लड़ाई नहीं बल्कि इंसानी अकेलेपन असुरक्षा अपने हिस्से की ज़मीन पाने की जद्दोजहद और इतिहास के अनकहे विस्थापन की गूँज है अभिनेताओं ने मंच पर अपने संवादों एवं मंझे हुए अभिनय से दर्शकों को नाटक से नज़र तक हटाने का समय नहीं दिया नाटक में मुख्य अतिथि रूप में माननीय मीना सिंह जी पूर्व सांसद बिक्रमगंज एवं आरा बिहार रही नाटक में सशक्त अभिनेता के रूप में ओम गुप्ता राज वर्धन सिंह अर्चना निगम बिपिन कुमार विनायक पाण्डेय मंच पर मौजूद रहे नाटक का संगीत सत्यम सिंह विकेश सेठ ने किया नाटक में लाइट राम कृष्ण यादव एवं रोहन गुप्ता ने किया मंच सज्जा विशाल श्रीवास्तव रजत सेठ एवं शिवम गुप्ता ने किया रूप सज्जा कुतुब कमाल द्वारा किया गया नाटक का निर्देशन युवा रंगकर्मी एवं निर्देशक उत्कर्ष उपेन्द्र सहस्रबुद्धे ने किया
नागरी नाटक मण्डली का सभागार दर्शकों से भरा रहा इस अवसर पर युवा रंग निर्देशक अर्पित शिधोरे राजेश्वर त्रिपाठी दिनेश श्रीवास्तव आदि गणमान्य विभूतियाँ मौजूद रहीं अतिथि स्वागत नागरी नाटक मण्डली के अध्यक्ष डॉ. संजय मेहता एवं सम्मान सचिव डॉ. अजीत सहगल द्वारा किया गया धन्यवाद ज्ञापन एवं संचालन डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी द्वारा किया गया।
