सवालों का जवाब नहीं दे रहा चुनाव आयोग : अखिलेन्द्र
एसआईआर रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
डॉ उदय शंकर भगत
वाराणसी l 29 सितंबर। रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान रोसा की बैठक मंगलवार को सिद्धगिरि स्थित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वीरेंद्र कपूर के आवास पर हुई बैठक में वक्ताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे तत्काल रोकने की मांग की बैठक में कहा गया कि चुनाव आयोग से उठाए जा रहे सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। वक्ताओं ने एसआईआर की प्रक्रिया को असंवैधानिक बताते हुए इसे रद्द करने तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की रोसा ने निर्णय लिया कि 7 अक्टूबर 2026 को 10 जिलों में जिलाधिकारियों के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ संवैधानिक अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की जाएगी बैठक की अध्यक्षता सलाहकार मंडल के अध्यक्ष विजय शंकर पांडेय ने की संचालन अध्यक्ष मंडल के डॉ. शम्मी कुमार सिंह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन आनंद मिश्रा ने दिया वक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा अपनाई गई प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए और इसे लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक बताया अखिलेन्द्र ने कहा कि चुनाव आयोग उठाए जा रहे सवालों का जवाब नहीं दे रहा है वहीं विजय शंकर पांडेय ने एसआईआर को रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग दोहराई
बैठक को अनिल श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष बीएचयू प्रो. सुरेंद्र प्रताप प्रो. अनिल उपाध्याय कुंवर सुरेश डॉ. सूबेदार सिंह पूर्व महामंत्री बीएचयू अरविंद किशोर राय रत्नाकर पांडेय वरिष्ठ छात्र नेता बीएचयू कमलाकांत पांडेय संतोष प्रताप योगीराज पटेल वीरेंद्र यादव और राणा रोहित छात्र नेता बीएचयू ने संबोधित किया अंत में सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन वीरेंद्र कपूर ने किया। बैठक के बाद रोसा के मीडिया प्रभारी आनंद मिश्रा ने उक्त जानकारी दी।
