साइबर अपराध के प्रति जागरूकता ही सुरक्षा है

 कमल शर्मा, दौसा 

साइबर अपराध के प्रति जागरूकता ही सुरक्षा है



दौसा ! सरस्वती कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग दौसा में बजाज फाइनेंस के तत्वावधान में साइबर सुरक्षा और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान' का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की के समक्ष दीप प्रज्वलन कर सरस्वती वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक दौसा शंकर लाल मीणा, सेवानिवृत्त एएसपी नरेंद्र मोहन शर्मा, सेवानिवृत्त सीआई महेश शर्मा, साइबर सेल इंचार्ज प्रेम नारायण शर्मा, साइबर क्राइम टीम के भाग सिंह, दौसा जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार महेश शर्मा बालाहेड़ी, दीपक शर्मा, बजाज फाइनेंस से विजेंद्र सैनी तथा जयपुर से आए बजाज फ्रॉड रिस्क प्रोफेशनल आबिद खान उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल मीणा ने कहा कि वर्तमान दौर में तकनीक के विस्तार के साथ साइबर अपराधों के मामले तेजी से बढ़े हैं। किसी भी अनजान लिंक, ओटीपी या संदिग्ध कॉल के झांसे में आने से बचें और डिजिटल लेनदेन में पूरी सतर्कता बरतें। सेवानिवृत एसीपी नरेंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि इस डिजिटल दुनिया में थोड़ी सी लापरवाही पूरे जीवन भर की कमाई पर भारी पड़ सकती है। अत: सतर्क रहें ! सावधान रहे। सीआई महेश शर्मा ने बताया कि साइबर अपराध आज के डिजिटल युग की गंभीर चुनौती है। जागरूकता,सतर्कता और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार ही इससे बचाव कि पहली सीढ़ी है। वहीं साइबर सेल के अधिकारियों और बजाज फाइनेंस के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन फ्रॉड के नए तरीकों और उनसे सुरक्षित रहने के कानूनी व तकनीकी उपायों की व्यावहारिक जानकारी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षा प्राचार्य डॉ. निकिता त्रिवेदी ने डिजिटल सुरक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक समय में डिजिटल साक्षरता और सजगता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से सीखी गई बातों को अपने परिवार व समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सभी आगंतुक अतिथियों, महोदयों महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. निकिता त्रिवेदी ने समृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अत: में प्राचार्य ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर लगभग 300 विद्यार्थी एवं कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रवक्ता ललित शर्मा ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने