भोजपुरिया समाज के लोग बड़े ही दिलदार होते हैं अनामिका लक्ष्मी

 भोजपुरिया समाज के लोग बड़े ही दिलदार होते हैं अनामिका लक्ष्मी 



डॉ उदय शंकर भगत 

वाराणसी पीडीडीयू नगर।एक भोजपुरी फिल्म राधिका की शूटिंग के सिलसिले में नगर प्रवास पर है उनसे बातचित करते हुए हमारे संवाददाता विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट आप कब से फिल्म इंडस्ट्रीज में है इसके जवाब में बताया कि मैं 2019 से फिल्म इंडस्ट्रीज में हूं और मैने भोजपुरी बॉलीवुड और साउथ को मिलाकर लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम किया है जिसमें प्रमुख फिल्में भोजपुरिया में दम बा सात दिन की ससुराल बैरी सिंदुरवा सैंया अनाड़ी है इसके अतिरिक्त बॉलीवुड की फिल्मों में घर वाली बाहर वाली मै ससुराल नहीं जाऊंगी प्रमुख हैं आपने कुछ टी वी सीरियल भी किया है क्या तो अनामिका लक्ष्मी ने कहा कि हां मैंने कुछ टी वी सीरियल भी किया है जिसमें प्रमुख रूप से निमकी मुखिया बन्धन टूटे ना भाभीजी घर पर हैं में काम किया है एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की भोजपुरिया समाज के लोग बड़े ही दिलदार होते हैं इस समाज के भोजपुरी कलाकारों को खूब प्यार करते हैं और उनकी फिल्मों को जमकर देखते हैं भोजपुरी दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग इसी तरह हमारी फिल्मों को देखते रहें और अपना प्यार हमें देते रहें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने