*भारत विकास परिषद उदय ने आयोजित की 'भारत को जानो' क्विज प्रतियोगिता*
राकेश जैन/ राजस्थान/उदयपुर, 24 सितंबर।* भारत विकास परिषद, शाखा-उदय के संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत जिला स्तरीय 'ऑल इंडिया भारत को जानो' क्विज प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय तुलसी निकेतन स्कूल, सेक्टर-4, हिरण मगरी में उत्साहपूर्वक किया गया।
प्रतियोगिता में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ दो वर्गों में विभिन्न विद्यालयों से कुल 15 टीमों ने भाग लिया। वरिष्ठ वर्ग में 8 तथा कनिष्ठ वर्ग में 7 विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया।
*वरिष्ठ वर्ग का परिणाम इस प्रकार रहा -*
प्रथम - राजस्थान महिला परिषद विद्यालय
द्वितीय - सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अम्बामाता
तृतीय - राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय, नाई
*कनिष्ठ वर्ग का परिणाम -*
प्रथम - महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल
द्वितीय - सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अम्बामाता
तृतीय - राजकीय विशिष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय, रेसिडेंसी
दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमें आगामी 27 सितंबर को चित्तौड़गढ़ में आयोजित होने वाली प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में शाखा-उदय का प्रतिनिधित्व करेंगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मगेन्द्र शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि श्री अरुण कोठारी रहे। कार्यक्रम पर्यवेक्षक डॉ. राजकुमारी त्रिपाठी रहीं। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष शरद मंत्री, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित परिषद के कई सदस्य उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का सफल संचालन क्विज मास्टर डॉ. सुभाष भार्गव ने किया। स्कोरर के रूप में श्री सुनील गांग एवं श्री अशोक कांठेड़, संस्कार संयोजक श्री सुशील कावड़िया तथा भारत को जानो प्रभारी श्री जगदीश बड़ीवाल का सराहनीय सहयोग रहा।
कार्यक्रम की सफलता में तुलसी निकेतन स्कूल के अध्यक्ष श्री अरुण कोठारी, प्रधानाध्यापक श्री बी.एल. मेनारिया, उपप्रधानाध्यापक श्री रमेश हरकावत एवं समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। अंत में सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।
