विश्व अल्जाइमर दिवस पर आईएमएस बीएचयू के मनोचिकित्सा विभाग में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 विश्व अल्जाइमर दिवस पर आईएमएस बीएचयू के मनोचिकित्सा विभाग में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित




डॉ उदय शंकर भगत 

वाराणसी l विश्व अल्जाइमर दिवस के अवसर पर 21 सितंबर 2026 को मनोचिकित्सा विभाग इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज IMS बनारस हिंदू विश्वविद्यालय BHU में एक दिवसीय अल्जाइमर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रीति सिंह द्वारा किया गया

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर एस.एन. संखवार निदेशक आईएमएस बीएचयू रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव असिस्टेंट प्रोफेसर एवं इंचार्ज साइकियाट्रिक सोशल वर्क सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकियाट्री रांची उपस्थित रहे कार्यक्रम के ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन प्रोफेसर संजय गुप्ता डीन फैकल्टी ऑफ मेडिसिन तथा ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी प्रोफेसर ए.के. पांडेय हेड डिपार्टमेंट ऑफ साइकियाट्री आईएमएस बीएचयू रहे इस अवसर पर डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने कहा कि अल्जाइमर रोग से प्रभावित मरीजों के साथ संवेदनशीलता धैर्य और सम्मान के साथ व्यवहार किया जाना चाहिए परिवार के सभी सदस्यों का दायित्व है कि वे मरीज को समय पर दवा भोजन तथा दैनिक गतिविधियों में आवश्यक सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि मरीज की भूलने की समस्या को लेकर उन्हें बार-बार इसका एहसास नहीं कराया जाना चाहिए बल्कि परिवार को समझदारी और सहयोग के साथ उनकी सहायता करनी चाहिए अल्जाइमर से प्रभावित व्यक्ति को परिवार और समाज से अलग-थलग महसूस नहीं होने देना चाहिए कार्यक्रम के ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन प्रोफेसर संजय गुप्ता ने कहा कि विश्व अल्जाइमर दिवस के अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि अल्जाइमर से प्रभावित व्यक्तियों को अपने से अलग नहीं मानेंगे तथा उनकी उचित देखभाल और सम्मान सुनिश्चित करेंगे

वहीं ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी प्रोफेसर ए.के. पांडेय ने कहा कि अल्जाइमर रोग के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि अल्जाइमर कोई छुआछूत की बीमारी नहीं है इसलिए इस बीमारी से प्रभावित लोगों के प्रति किसी भी प्रकार का भेदभाव या उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए परिवार और समाज को मिलकर ऐसे मरीजों की विशेष देखभाल एवं सहयोग करना चाहिए कार्यक्रम के दौरान अल्जाइमर रोग के लक्षण मरीजों की देखभाल परिवार की भूमिका तथा रोगियों के प्रति सामाजिक संवेदनशीलता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं स्वास्थ्यकर्मी मरीजों के परिजन एवं अन्य लोग सम्मिलित हुए इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने अल्जाइमर से प्रभावित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने तथा उनकी उचित देखभाल में सहयोग करने की प्रतिज्ञा ली कार्यक्रम का समापन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सोनाली दीक्षित क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने