नगर पालिका कानोता नव-निर्वाचित मंडल का पदभार ग्रहण समारोह आज

 नगर पालिका कानोता नव-निर्वाचित मंडल का पदभार ग्रहण समारोह आज 



कानोता। नगर पालिका कानोता के नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधि मंडल का पदभार ग्रहण समारोह आज शुक्रवार, 25 सितम्बर को आयोजित किया जाऐगा। इस समारोह में नव-निर्वाचित चेयरमैन रामकिशन बैरवा, वाइस चेयरमैन बाबूलाल शर्मा एवं सभी वार्डों के नव-निर्वाचित पार्षदगण औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण करेंगे। समारोह को लेकर नगर पालिका क्षेत्र और स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम स्थल एवं पालिका कार्यालय को विशेष रूप से सजाया गया है। आयोजन में क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, स्थानीय गणमान्य नागरिकों तथा बड़ी संख्या में आमजन के शामिल होने की संभावना है। 


प्राथमिकताओं और विकास कार्यों पर रहेगा जोर 


पदभार ग्रहण करने के साथ ही नव-निर्वाचित मंडल क्षेत्र के विकास की नई रणनीति पर काम शुरू करेगा। कानोता नगर पालिका के बुनियादी ढाँचे को मजबूत बनाना, सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करना, स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना, सड़कों एवं स्ट्रीट लाइट्स का विस्तार करना तथा आम नागरिकों को पारदर्शी एवं त्वरित प्रशासनिक सेवाएँ उपलब्ध कराना नए मंडल की मुख्य प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। चेयरमैन रामकिशन बैरवा और वाइस चेयरमैन बाबूलाल शर्मा ने समारोह से पूर्व अपने संदेश में कहा कि कानोता पालिका क्षेत्र का सर्वांगीण और संतुलित विकास ही उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों और आमजन को साथ लेकर 'सबका साथ, सबका विकास' के संकल्प के साथ काम किया जाएगा ताकि कानोता को एक आदर्श और सुविधा संपन्न नगर पालिका बनाया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने