टिकट कटने के बाद कांग्रेस के खिलाफ बगावत! नसरीन मोहम्मद शाकिर खान ने दरगाह में चादर चढ़ाकर मांगी जीत की दुआ

 टिकट कटने के बाद कांग्रेस के खिलाफ बगावत! नसरीन मोहम्मद शाकिर खान ने दरगाह में चादर चढ़ाकर मांगी जीत की दुआ



जयपुर। हवा महल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 136 में कांग्रेस के टिकट को लेकर नाराजगी अब खुलकर चुनावी मैदान में नजर आने लगी है। कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद नसरीन मोहम्मद शाकिर खान ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर ताल ठोक दी है। चुनाव से पहले दरगाह मौलाना जियाउद्दीन साहब पर चादर पेश कर उन्होंने जीत की दुआ मांगी। टिकट कटने के बाद उनके निर्दलीय चुनाव लड़ने के फैसले ने कांग्रेस के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। समर्थकों की भीड़ और लगातार मिल रहे जनसमर्थन के दावों के बीच अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या नसरीन कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के वोटों में सेंध लगा पाएंगी? वार्ड 136 में मुकाबला दिलचस्प होने के साथ-साथ त्रिकोणीय होने के आसार भी नजर आ रहे हैं। कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने की नाराजगी अगर वोटों में तब्दील होती है, तो इसका सीधा असर पार्टी के चुनावी समीकरण पर पड़ सकता है। हालांकि, समर्थकों की भीड़ और दावों के बावजूद वास्तविक जनसमर्थन का फैसला चुनाव परिणाम ही करेगा। अब देखना होगा कि वार्ड 136 की जनता कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी पर भरोसा जताती है या टिकट कटने के बाद निर्दलीय मैदान में उतरी नसरीन मोहम्मद शाकिर खान को अपना समर्थन देती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने