*श्री ऋषिकुल विद्यापीठ में वंदे मातरम् सामूहिक गायन*
लक्ष्मणगढ़। विद्या भारती के निर्देशानुसार श्री ऋषिकुल विद्यापीठ में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया।आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पुरुषोत्तम मिश्रा ने की । कार्यक्रम में संस्थान प्रधान डॉ. रेखा शर्मा, विद्यालय के समस्त विद्यार्थी,बीएड के प्रशिक्षणार्थी एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ वंदे मातरम् का गायन कर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति की भावना को अभिव्यक्त किया।इससे पूर्व श्री मिश्रा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में वंदे मातरम् के 150वे वर्ष पर इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी दी एवं अपनी ओजस्वी वाणी में देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया तथा सभी ने राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना के साथ सहभागिता की।
