पिशाच मोचन कुंड में डूबने से युवक की मौत नशे में नहाने गए थे तीन दोस्त
पुलिस ने अफवाह का किया खंडन
डॉ उदय शंकर भगत
वाराणसी l भूत तालाब के नाम से चर्चित पिशाच मोचन कुंड के पास बने पोखरे पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया यह पोखरा पिशाच मोचन के नाम से चर्चित है जहाँ देश भर से लोग भूत-पिशाच बाधा मुक्ति के लिए आते हैं। पोखरे के पास मंदिर भी है। स्थानीय लोगों के अनुसार हर साल यहाँ कोई न कोई हादसा होता है घटना इस प्रकार है आज सुबह करीब 6:30 बजे तीन व्यक्ति पिशाच मोचन कुंड में स्नान करने आए थे राजू कुमार उर्फ दीपक पुत्र स्व० लाल जी निवासी बड़ी मलदहिया वाराणसी उम्र 34 वर्ष करन राजभर उम्र 36 वर्ष निवासी थाना चोलापुर
लखन निवासी मलदहिया वाराणसी तीनों शराब के नशे में थे नहाते समय राजू कुमार उर्फ दीपक गहरे पानी में डूब गया सूचना मिलते ही उसके परिजन भी मौके पर आ गए
सूचना पर शिवाकांत कोतवाल चौकी इंचार्ज प्रीति गुप्ता मय फोर्स के साथ मौके पर मौजूद NDRF को सूचना दी गई। NDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी प्रयास के बाद डेड बॉडी को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से कबीर चौरा मंडलीय अस्पताल भेजा
सोशल मीडिया पर चल रही अफवाह के संबंध में स्पष्टीकरण पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर सूचना चल रही थी कि कबीर चौरा हॉस्पिटल में मृतक के परिजनों ने शव को जबरदस्ती छीन लिया इस संबंध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा अवगत कराना है कि एंबुलेंस से डेड बॉडी उतरवाने के बाद मृतक के परिजन जो नशे की हालत में थे ड्यूटी में लगे आरक्षी से जोर जबरदस्ती कर यह कहकर शव को अपने घर ले गए कि हमें पोस्टमार्टम नहीं कराना है जिस पर प्रभारी निरीक्षक स्वयं मृतक के घर पहुंचे और समझा-बुझाकर डेड बॉडी को पुनः कबीर चौरा अस्पताल भिजवाया जहाँ पंचायतनामा की कार्रवाई चल रही है मौके पर शांति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।लेकिन चर्चा जरूर है कि भूत तालाब में लोग जानकारी के बाद भी आते है नहाने और भूत खींच लेता है अंदर
