सर्वसिद्धिदायक मंत्र जप के लिए अंगुलियों पर माला की सर्वश्रेष्ठ स्थिति इस चित्र में है-

 सर्वसिद्धिदायक मंत्र जप के लिए अंगुलियों पर माला की सर्वश्रेष्ठ स्थिति इस चित्र में है-



इष्ट का ध्यान कर, अपना हित चिन्तन करते हुए माला का माला संस्कार कर, माला को गोमुखी में रखते हुए मध्यमा के मध्यम पर्व पर माला को विराजें, तर्जनी अङ्गुली के स्पर्श रहित अङ्गुष्ठ से माला के मणियों का चालन करते हुए जप करें।

कहा भी है-


*मध्यमाया: मध्य पर्वणि मालां संस्थाप्य इष्टं ध्यायन् स्वकीयं हित चिन्तयन् च मनुं जपेत्।*


वैसे अभिचारादि षट्कर्म या विशेष उद्देश्य परक मन्त्र जप अनुष्ठान हेतु अङ्गुष्ठ से तर्जनी मध्यमा अनामिका कनिष्ठा आदि के संयोग से भी जप किया जा सकता है अर्थात् कामनापरक जप में यथा सुविधा सभी अंगुलियां ग्राह्य हैं। यथा -


*तर्जन्यङ्गुष्ठयोगेन शत्रूच्चाटनमुत्तमम्।*

*अङ्गुष्ठमध्यमायोगात् मन्त्रसिद्धिः सुनिश्चिता॥*

*अङ्गुष्ठानामिकायोगादुच्चाटोत्सादने मते।*

*ज्येष्ठाकनिष्ठायोगेन शत्रूणां नाशनं मतम्।।*


वैशम्पायनसंहिता में इनमें अङ्गुष्ठ मध्यमा के संयोग से किया गया जप विशेष श्रेयस्कर कहा गया है।-


*अङ्गुष्ठमध्यमाभ्याञ्च चालयेन्मध्यमध्यतः।*

*तर्जन्यां न स्पृशेदेनां मुक्तिदो गणनक्रमः।।*


अर्थात् सबसे अच्छी स्थिति मध्यमा अंगुली के मध्य पर्व पर माला को विराजमान कर अपना या यजमान का हित चिंतन करते हुए मन्त्र जप करें।


गोपनीयम् गोपनीयम्- आदेश की पालना करते हुए माला को गोमुखी में रखकर, माला-गोमुखी वाले हाथ को हृदयस्थ कर, बायें हाथ को बायें घुटने पर रखकर, कमर सीधी कर बिना आवाज किए बिना होंठों को हिलाए एकाग्रता से मन्त्र जप करना चाहिए।


108 या न्यूनाधिक परस्पर स्पर्श रहित मणियों की माला से एक एक माला सुमेरु का उलंघन किए बिना जप करना चाहिए।


माचिस की तीली, अनाज आदि से मालाओं की गणना करना किसी के लिए हितकर नहीं है।


माला का हाथ से गिरना, माला को घुटनों पर रखना, जप के समय स्वयं की नाभि से नीचे के अंगों का या पैरों का स्पर्श करना, पैर फैला कर बैठना, पैर पर पैर रखकर बैठना, बीच बीच में बातें करना, बार बार उबासी लेना, नींद लेना, माला जपते हुए पानी पीना, कुछ चबाना, थूकना, मंत्र का अर्थ जाने बिना जप करना आदि अनुष्ठान की कार्यसिद्धि में बाधक हैं।

         

          

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने