निकाय चुनाव में AIMIM को झटका: प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू भाई फ्रिज वाला ने दिया इस्तीफा

 निकाय चुनाव में AIMIM को झटका: प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू भाई फ्रिज वाला ने दिया इस्तीफा



चार सीटों पर हार की नैतिक जिम्मेदारी ली, बोले- परिणाम उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहे


जयपुर। निकाय चुनाव परिणाम के बाद AIMIM राजस्थान में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला सामने आया है। प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू भाई फ्रिज वाला ने चार सीटों पर पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहे और हार ने संगठन को आत्ममंथन का अवसर दिया है। पार्टी की प्रतिष्ठा और संगठन को मजबूत करना किसी भी पद से अधिक महत्वपूर्ण है। निकाय चुनाव में AIMIM ने छह सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें दो पर जीत और चार पर हार मिली। जयपुर के हवामहल क्षेत्र के वार्ड 146 से फिरोज बानो और झुंझुनूं के वार्ड 40 से नाजमीन ने जीत दर्ज की। वहीं जोधपुर, पाली और सीकर की सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। इस्तीफे के बाद अब पार्टी संगठन में चुनावी प्रदर्शन की समीक्षा और आगामी रणनीति को लेकर मंथन की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने