*शाहपुरा में ACB का बड़ा एक्शन, अमरसर थाने के हेड कांस्टेबल और दलाल 40 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप*
रिपोर्टर:-(शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज,राजस्थान
शाहपुरा (जयपुर)। अमरसर थाने में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल और उसके दलाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ACB की टीम ने हेड कांस्टेबल रतनलाल आर्य और दलाल राकेश मीणा को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया। आरोपी हेड कांस्टेबल ने परिवादी के पक्ष में जांच करने की एवज में रिश्वत की मांग की थी। यह पूरी कार्रवाई ASP भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में की गई। ACB ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। नीमकाथाना शाहपुरा हेड कांस्टेबल भ्रष्टाचार रिश्वत ट्रैप दलाल
