कमल शर्मा, दौसा
वार्ड 8 में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन, प्रिया गुप्ता ने लिया विकास का संकल्प
दौसा। नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 8 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी प्रिया गुप्ता के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों में उत्साह देखने को मिला।
उद्घाटन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला, शहर महामंत्री विपिन जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष रतन तिवारी , बीजेपी S.c. प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनीष वेद, मनीष पहाड़िया, मुरारी आभानेरी, नरेंद्र सोती, मुरारी धोकरिया, सहित वार्ड के भाजपा पदाधिकारीयो ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया !इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आगामी नगर परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को मजबूती प्रदान करने तथा वार्ड के विकास को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।
प्रिया गुप्ता ने कहा कि वार्ड का विकास, मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और प्रत्येक वार्डवासी की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि वार्ड के लोगों के साथ मिलकर विकास की नई दिशा तय करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा।
उन्होंने वार्डवासियों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने और क्षेत्र के विकास के लिए सहयोग एवं आशीर्वाद देने की अपील की।इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।
