भूमिहीनों को 5 डिसमिल बासभूमि, पर्चाधारियों को दखल-कब्जा दिलाने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर अनुमंडल कार्यालय जयनगर के समक्ष भाकपा-माले एवं खेग्रामस के द्वारा विशाल प्रदर्शन।


 भूमिहीनों को 5 डिसमिल बासभूमि, पर्चाधारियों को दखल-कब्जा दिलाने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर अनुमंडल कार्यालय जयनगर के समक्ष भाकपा-माले एवं खेग्रामस के द्वारा विशाल प्रदर्शन।

भूमिहीनों को 5 डिसमिल बासभूमि, पर्चाधारियों को दखल-कब्जा दिलाने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर अनुमंडल कार्यालय जयनगर के समक्ष भाकपा-माले एवं खेग्रामस के द्वारा विशाल प्रदर्शन।


सरकारी भूमि उपलब्ध रहने के बावजूद बड़ी संख्या में गरीब परिवार भूमिहीन हैं, जबकि वर्षों से पर्चा प्राप्त महादलित परिवार अपनी ही पर्चा वाली जमीन पर दखल-कब्जा के लिए कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं।ध्रुव नारायण कर्ण


अंचलाधिकारी जयनगर की भू-माफियाओं एवं सरकारी/पर्चा भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों से कथित सांठगांठ, गरीब- भूमिहीनों की शिकायतों की अनदेखी करने के खिलाफ भूमि अधिकार आंदोलन होगा तेज।भूषण सिंह


जयनगर, 10 सितंबर 2026। 


भूमि अधिकार अभियान के तहत आज रेलवे स्टेशन परिसर, जयनगर से सैकड़ों गरीब, मजदूर, भूमिहीन, दलित एवं महादलित परिवारों ने लाल झंडे के साथ विशाल प्रतिरोध मार्च निकाला। मार्च बस स्टैंड, शहीद चौक, मेन रोड एवं भेलवा चौक होते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंचा, जहां सभा आयोजित कर अनुमंडल पदाधिकारी को मांग-पत्र सौंपा गया। मार्च का नेतृत्व भाकपा-माले के प्रखंड सचिव भूषण सिंह एवं खेग्रामस प्रखंड संयोजक कॉ. मो. तस्लीम ने किया।

मार्च के दौरान शहीद चौक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं शहीद नथुनी साह तथा प्रखंड मुख्यालय के द्वार पर डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्मारक पर माल्यार्पण किया गया।

अनुमंडल कार्यालय के समक्ष आयोजित सभा को भाकपा-माले के जिला सचिव कॉ. ध्रुव नारायण कर्ण ने संबोधित करते हुए भूमि अधिकार आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि उपलब्ध रहने के बावजूद बड़ी संख्या में गरीब परिवार भूमिहीन हैं, जबकि वर्षों से पर्चा प्राप्त महादलित परिवार अपनी ही पर्चा वाली जमीन पर दखल-कब्जा के लिए कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं।

भूषण सिंह ने जयनगर अंचल में गरीब-भूमिहीन परिवारों की समस्याओं, सहयोग पोर्टल पर अभियान बसेरा के तहत दिए गए आवेदनों तथा पर्चाधारियों के दखल-कब्जा के लंबित मामलों को उठाया। उन्होंने अंचलाधिकारी जयनगर की कार्यप्रणाली के संबंध में प्राप्त शिकायतों का उल्लेख करते हुए भू-माफियाओं एवं सरकारी/पर्चा भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों से कथित सांठगांठ, गरीब-भूमिहीनों की शिकायतों की अनदेखी तथा अंचल कार्यालय के बजाय आवास से रात्रि में कथित रूप से सरकारी कार्य संचालित किए जाने की शिकायतों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

मांग-पत्र में अभियान बसेरा के तहत सभी पात्र भूमिहीन परिवारों को बासभूमि, उसराही–देवधा एवं कुआढ़ मौजा के अभिलेख संख्या 1 एवं 4, वर्ष 2004–05 के कुल 65 महादलित पर्चाधारी परिवारों को दखल-कब्जा, सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने तथा भूमिहीनों को नियमानुसार भूमि उपलब्ध कराने की मांग की गई।

इसके अलावा पड़वा बेल्ही पंचायत के लिखियाही मुसहर टोला में शौचालय एवं श्मशानघाट, बंद उप-स्वास्थ्य केंद्रों को चालू कराने, अनुमंडल अस्पताल की रोगी कल्याण समिति के वित्तीय व्यय की निष्पक्ष जांच, सरकारी विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों की नियमित जांच तथा संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई की मांग की गई।

आंदोलनकारियों ने कहा कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर भूमि अधिकार आंदोलन को और व्यापक एवं तेज किया जाएगा। प्रशासन से सभी शिकायतों पर की गई कार्रवाई, जांच की स्थिति एवं परिणाम की लिखित जानकारी देने की मांग भी की गई।

  प्रदर्शन मे सैकड़ों आंदोलनकारियों के साथ. मुस्कान तस्लीम नरेश ठाकुर विकास यादव नजाम फुलो देवी शिबो देवी नजाम वविता देवी सदाय कासिंदर यादम जहाना खातून रीता देवी प्यारी देवी महेश्वर पासवान महेंद्री देवी रामप्रसाद राम मांग पत्र अनुमंडल पदाधिकारी जयनगर दीपक कुमा



र को सौंपा गया।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने