बरेका में 29 सितंबर से गूंजेगी कुश्ती की हुंकार तीन दिवसीय अंतर रेलवे चैम्पियनशिप का आगाज

 बरेका में 29 सितंबर से गूंजेगी कुश्ती की हुंकार तीन दिवसीय अंतर रेलवे चैम्पियनशिप का आगाज




67वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे कुश्ती चैम्पियनशिप-2026 में 13 रेलवे टीमों के लगभग 350 पहलवान प्रशिक्षक एवं अधिकारी होंगे शामिल


29 सितंबर से बरेका में गूंजेगी कुश्ती की हुंकार तीन दिवसीय अंतर रेलवे चैम्पियनशिप का आगाज


डॉ उदय शंकर भगत 

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना वाराणसी में 29 सितंबर से 01 अक्टूबर 2026 तक 67वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे कुश्ती चैम्पियनशिप-2026 का आयोजन बरेका कुश्ती केंद्र में किया जाएगा भारतीय रेल की प्रतिष्ठित इस प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे उत्पादन इकाइयों एवं रेलवे बोर्ड की 13 रेलवे टीमें हिस्सा लेंगी प्रतियोगिता में लगभग 350 खिलाड़ी प्रशिक्षक अधिकारी निर्णायक एवं अन्य प्रतिभागी शामिल होंगे प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल एवं ग्रीको-रोमन कुश्ती के विभिन्न भार वर्गों में पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे फ्री स्टाइल में 57 61 65 70 74 79 86 92 97 एवं 125 किलोग्राम तथा ग्रीको-रोमन में 55 60 63 67 72 77 82 87 97 एवं 130 किलोग्राम भार वर्ग में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे सभी मुकाबले निर्धारित कुश्ती मैट पर होंगे

जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि चैम्पियनशिप में उत्तर रेलवेमध्य रेलवे पश्चिम रेलवे उत्तर पश्चिम रेलवे उत्तर मध्य रेलवे रेल कोच फैक्ट्री बनारस रेल इंजन कारखाना BLW रेलवे सुरक्षा बल RPF पूर्वोत्तर रेलवे पूर्व मध्य रेलवे ECRरेलवे बोर्ड RB पश्चिम मध्य रेलवे WCR एवं दक्षिण पश्चिम रेलवे की टीमें भाग लेंगी 67वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे कुश्ती चैम्पियनशिप का उद्घाटन समारोह 29 सितंबर 2026 को बरेका कुश्ती केंद्र में आयोजित किया जाएगा समारोह के मुख्य अतिथि आशुतोष पंत महाप्रबंधक बनारस रेल इंजन कारखाना होंगे इस अवसर पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी प्रशिक्षक निर्णायक एवं विभिन्न रेलवे टीमों के खिलाड़ी उपस्थित रहेंगे

तीन दिवसीय इस चैम्पियनशिप में भारतीय रेल के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभावान पहलवान अपनी शक्ति तकनीकी कौशल रणनीति एवं खेल भावना का प्रदर्शन करेंगे विभिन्न भार वर्गों में होने वाले मुकाबलों में खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी प्रतिभा एवं क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा प्रतियोगिता में ओलंपियन एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पहलवानों सहित अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी से मुकाबलों का स्तर और आकर्षण बढ़ेगा

अखिल भारतीय अंतर रेलवे कुश्ती चैम्पियनशिप भारतीय रेल की समृद्ध खेल परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है इस प्रतियोगिता के माध्यम से रेलकर्मी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में अपनी प्रतिभा निखारने एवं बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है साथ ही खिलाड़ियों में अनुशासन समर्पण खेल भावना एवं उत्कृष्टता की भावना को बढ़ावा मिलता है बरेका द्वारा चैम्पियनशिप के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं कुश्ती के दांव-पेच दमखम और रोमांच से भरपूर यह चैम्पियनशिप वाराणसी के खेलप्रेमियों के लिए भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने