निकाय चुनाव 2026: विजय जुलूस पर पूर्ण प्रतिबंध, किसी भी तरह की अनुमति नहीं मिलेगी*

 *निकाय चुनाव 2026: विजय जुलूस पर पूर्ण प्रतिबंध, किसी भी तरह की अनुमति नहीं मिलेगी*


रिपोर्टर:-(शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान

सीकर, 3 सितम्बर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीकर अनिल कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत प्रथम चरण का मतदान 9 सितम्बर तथा द्वितीय चरण का मतदान 11 सितम्बर 2026 को होगा। मतगणना 14 सितम्बर को होगी। अध्यक्ष पद का निर्वाचन 21 सितम्बर तथा उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन 22 सितम्बर 2026 को कराया जाएगा।


उन्होंने बताया कि जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकायों के निर्वाचित सदस्य, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष किसी भी प्रकार का विजय जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। इसके लिए किसी भी स्तर पर अनुमति भी प्रदान नहीं की जाएगी।


उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आयोग के आदेशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित कराते हुए संबंधित व्यक्तियों को तत्काल पाबंद किया जाए तथा विजय जुलूस निकालने की किसी भी स्थिति में अनुमति नहीं दी जाए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने