बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का भव्य समापन 70 विजेता अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
डॉ उदय शंकर भगत
वाराणसी l बनारस रेल इंजन कारखाना बरेका वाराणसी में 14 से 28 सितंबर 2026 तक आयोजित राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन 28 सितंबर को प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में पुरस्कार वितरण एवं राजभाषा संगोष्ठी के साथ हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता महाप्रबंधक बरेका आशुतोष पंत ने की जबकि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कला संकाय की संकायाध्यक्ष प्रो. सुषमा घिल्डयाल अतिथि वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रबंधक एवं प्रमुख विभागाध्यक्षों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं मुख्य यांत्रिक इंजीनियर-उत्पादन एवं विपणन राम जन्म चौबे ने महाप्रबंधक आशुतोष पंत एवं अतिथि वक्ता प्रो. सुषमा घिल्डयाल को प्लांटर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया इसके पश्चात् उन्होंने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया
इस अवसर पर बरेका की राजभाषा पत्रिका बरेका दर्पण के 38वें अंक का विमोचन महाप्रबंधक अतिथि वक्ता एवं प्रमुख विभागाध्यक्षों द्वारा किया गया राजभाषा पखवाड़े के दौरान आयोजित निबंध टिप्पण वाद-विवाद संगोष्ठी सहित विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 70 विजेता अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महाप्रबंधक एवं अतिथि वक्ता द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया अपने अध्यक्षीय संबोधन में महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने कहा कि राजभाषा पखवाड़े के दौरान कर्मचारियों में हिंदी के प्रति जागरूकता एवं उत्साह देखकर प्रसन्नता होती है उन्होंने कहा कि बनारस हिंदी का घर है इसलिए हम सभी को अपने कार्यालयीन कार्यों में अधिक से अधिक हिंदी शब्दों का प्रयोग करना चाहिए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हिंदी के अनेक शब्द अंग्रेजी सहित अन्य भाषाओं में प्रचलित हुए हैं उसी प्रकार अन्य भाषाओं के उपयोगी शब्दों को भी हिंदी में सहज रूप से समाहित किया जाना चाहिए उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वह दिन भी आएगा जब हिंदी के व्यापक प्रयोग के कारण राजभाषा पखवाड़ा मनाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी
अतिथि वक्ता प्रो. सुषमा घिल्डयाल ने कहा कि हिंदी ने विश्व स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है हिंदी की आत्मा को जागृत एवं सशक्त बनाने के लिए हिंदी में संवाद करना आवश्यक है उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा का विकास तभी संभव है जब हम इसे दैनिक जीवन के साथ-साथ कार्यालयीन कार्यों में भी अधिकाधिक प्रयोग में लाएं समारोह में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल प्रमुख मुख्य इंजीनियर राम जन्म प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त देवराज कुमार मौर्य उप महाप्रबंधक सागर सहित बरेका के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार यादव तथा परिषद के अन्य सदस्य श्रीकांत यादव सुशील कुमार मनीष कुमार एवं अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी समारोह में उपस्थित रहे
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ अनुवादक विजय प्रताप सिंह ने किया।
