मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2026-27 के लिए आवेदन 7 अक्टूबर तक*

 *मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2026-27 के लिए आवेदन 7 अक्टूबर तक*



उदयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2026-27 के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।


उदयपुर संभाग के विद्यार्थियों को योजना के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से डॉ. अनुष्का मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी के सचिव श्री राजीव सुराणा ने विद्यार्थियों को योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत एससी, एसटी, ओबीसी, ईबीसी, एसबीसी, अल्पसंख्यक, ईडब्ल्यूएस एवं विशेष योग्यजन श्रेणी के पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।


उन्होंने बताया कि आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का राजस्थान का मूल निवासी होना तथा निर्धारित पात्रता श्रेणी में होना आवश्यक है। इच्छुक विद्यार्थी अपने एसएसओ आईडी के माध्यम से नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।


योजना के अंतर्गत विद्यार्थी अपनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए डॉ. अनुष्का मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी, उदयपुर का चयन कर सकते हैं। संस्थान में REET, राजस्थान SI, पटवार, कांस्टेबल, LDC, VDO सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।


श्री सुराणा ने पात्र विद्यार्थियों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन करें और मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना का लाभ उठाकर अपने प्रतियोगी परीक्षा के लक्ष्य को साकार करें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने