11,111 यात्रियों के साथ होगी श्री सम्मेद शिखर जी की 13वीं भव्य तीर्थ यात्रा*

 *11,111 यात्रियों के साथ होगी श्री सम्मेद शिखर जी की 13वीं भव्य तीर्थ यात्रा*


-- कैलाश चंद्र कौशिक जयपुर। नई दिल्ली से संयोजक के अनुसार

श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थ यात्रा संघ, दिल्ली के तत्वावधान में वर्ष 2026 की 13वीं श्री सम्मेद शिखर जी तीर्थ यात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा में राजस्थान सहित देशभर से 11,111 श्रद्धालु सम्मिलित होंगे।

यात्रा के मुख्य संयोजक पवन जैन गोधा दिल्ली वालों ने बताया कि राजस्थान से भीलवाड़ा, ब्यावर एवं नसीराबाद क्षेत्र से यात्रा 10 दिसंबर 2026 को रवाना होगी। यात्रियों की टिकट बुकिंग के लिए भीलवाड़ा संयोजक श्री मुकेश जी जैन से 9214801085 एवं 9829340445 पर संपर्क किया जा सकता है। टिकट 7 अक्टूबर तक करवाने की अपील की गई है।

वहीं जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, दौसा-बांदीकुई, भरतपुर एवं आगरा क्षेत्र से यात्रा 11 दिसंबर 2026 को रवाना होगी। 

जयपुर संयोजक श्री अजय जैन (9829114491) एवं श्री पियूष जैन (9001196281) से संपर्क कर टिकट बुक कराई जा सकती है। यात्रियों के लिए स्लीपर, 3 AC एवं 2 AC की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है। यात्रा में धार्मिक आयोजनों के साथ 12 दिसंबर को विधान एवं रात्रि में भव्य भजन संध्या तथा 13 दिसंबर की रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि कूपन के माध्यम से 12 एवं 13 दिसंबर को लाखों रुपये के पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

समाज सेवी जिनेश कुमार जैन ने देशभर के जैन समाज के श्रद्धालुओं से इस ऐतिहासिक तीर्थ यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर तीर्थराज श्री सम्मेद शिखर जी की पावन वंदना का लाभ लेने का आह्वान किया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने