RALSA में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सचिव हरि ओम अत्री ने किया ध्वजारोहण**

 

**RALSA में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सचिव हरि ओम अत्री ने किया ध्वजारोहण**




**जयपुर, 15 अगस्त 2026।** राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (RALSA) परिसर में शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में RALSA के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने राष्ट्रीय पर्व में उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम की शुरुआत **वंदे मातरम् के गायन** के साथ हुई। इसके बाद RALSA के सचिव **हरि ओम अत्री** ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी ,ध्वजारोहण समारोह मे उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त किया।


ध्वजारोहण के पश्चात समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एक-दूसरे को दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान परिसर में उत्साह एवं देशभक्ति का माहौल बना रहा।

और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच **मिठाई का वितरण** किया गया।


इस अवसर पर RALSA परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह शांतिपूर्ण एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने