---
*भरतपुर में दवा छिड़कते समय किसान की मौत: बेहोश होकर खेत में गिरा, इलाज के दौरान तोड़ा दम*
संजय चौहान रूपवास भरतपुर
भरतपुर में किसान अपने खेत पर दवा छिड़कने के बाद बेहोश हो गया। आसपास काम कर रहे लोग किसान को तुरंत अस्पताल अस्पताल लेकर आए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक पुष्पेंद्र खेत पर दवा छिड़कने के लिए गया था। यह घटना गहनौली थाना इलाके की है।
*दवा छिड़कते समय बेहोश हुआ किसान*
हेड कॉन्स्टेबल इंद्रजीत सिंह ने बताया कि कल देर शाम सूचना मिली थी कि किसान पुष्पेंद्र (36) निवासी अजीतपुर खेत पर दवा छिड़कने के लिए गया था। दवा छिड़कने समय अचानक वह बेहोश हो गया। जिसके बाद आसपास काम कर रहे लोग तुरंत उसे रूपवास अस्पताल कर पहुंचे।
_किसान की मौत के बाद रोते हुए परिजन।_
*इलाज के दौरान किसान की मौत*
रूपवास अस्पताल से पुष्पेंद्र को आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। देर शाम ही उसके शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया। आज सुबह उसके शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। मौत के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत क
