कार्यस्थल पर करंट लगने से युवक की मौत, उत्तर प्रदेश-बिहार संयुक्त समाज ने निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की**

 - मिथुन कुमार 



**कार्यस्थल पर करंट लगने से युवक की मौत, उत्तर प्रदेश-बिहार संयुक्त समाज ने निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की**



 राजस्थान की एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत बिहार के मधुबनी निवासी युवक रॉबिन मंडल की कार्यस्थल पर करंट लगने से हुई मौत पर उत्तर प्रदेश-बिहार संयुक्त समाज ने गहरा शोक व्यक्त किया है तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

संगठन के अनुसार, रॉबिन मंडल जयपुर के वीकेआई क्षेत्र स्थित "mee इंडस्ट्रीज" में कार्यरत थे। बताया गया कि कार्य के सिलसिले में उन्हें फैक्ट्री संचालक द्वारा लोहा मंडी भेजा गया था, जहां काम के दौरान करंट लगने से उनकी मृत्यु हो गई। संगठन का कहना है कि रॉबिन अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर गंभीर आर्थिक संकट आ गया है।

उत्तर प्रदेश-बिहार संयुक्त समाज के पदाधिकारियों ने दिवंगत रॉबिन मंडल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कराने, मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने तथा नियमानुसार उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।


 संगठन मंत्री अशोक पांडे ने कहा, "यह हमारा नैतिक और सामाजिक दायित्व है कि दिवंगत रॉबिन मंडल के परिवार को न्याय मिले। संगठन इस मामले को पूरी गंभीरता से उठाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।"

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने