गुरुदेव दयाल महाराज के सान्निध्य में निकली प्रथम कांवड़ यात्रा, भोलेनाथ को अर्पित किया पवित्र जल*

 *गुरुदेव दयाल महाराज के सान्निध्य में निकली प्रथम कांवड़ यात्रा, भोलेनाथ को अर्पित किया पवित्र जल*



जयपुर रिपोटर गौरव पारीक 


कोड़ी। सावन मास के पावन अवसर पर ग्राम कोड़ी में गुरुदेव श्री दयाल महाराज गौड़ के सान्निध्य में प्रथम कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। रविवार को दोपहर 3 बजे कांवड़ यात्रा देवयानी सरोवर से ठाकुर जी मंदिर, कोड़ी के लिए रवाना हुई।कांवड़ियों ने देवयानी सरोवर से पवित्र जल लेकर भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ यात्रा पूरी की। सोमवार को प्रातः 7:15 बजे ठाकुर जी मंदिर परिसर में विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ भगवान भोलेनाथ को पवित्र जल अर्पित किया गया। इस दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

यात्रा में पंडित चंद्रप्रकाश गौड़, दयाशंकर गौड़, अभिषेक शर्मा,  करण सिंह, लक्ष्मण सिंह, राजपाल सिंह, छितर जांगिड़, कैवल्य गौड़, ज्वाला प्रताप सिंह, पवन कुमावत, नरपत मीणा, युवराज सिंह, धर्मेंद्र गौड़, नवीन मीणा,देवेंद्र कुमावत,गरिमा गौड़, रक्षा खंगारोत, प्रिंस खंगारोत, जयवर्धन सिंह सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त एवं ग्रामीण मौजूद रहे।इस अवसर पर गुरुदेव श्री दयाल महाराज गौड़ ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से लोगों में भक्तिभाव की प्रेरणा मिलती है तथा गांव में आपसी सौहार्द, भाईचारे और एकता की भावना मजबूत होती है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी भी हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ती है।

कांवड़ यात्रा के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से ग्राम की सुख-समृद्धि, खुशहाली, अच्छी वर्षा एवं सभी के मंगल की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने