आपदा प्रबंधन का डीएलएड के छात्र अध्यापकों व स्काउटस को प्रशिक्षण दिया।

 आपदा प्रबंधन का

डीएलएड के छात्र अध्यापकों व स्काउटस को प्रशिक्षण दिया।



विशाल कैंप फायर में शानदार 

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये 



राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में 11 अगस्त से राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर में आयोजित डीएलएड  स्काउट प्रशिक्षण शिविर के दौरान शेखावाटी एसटीसी सीकर एवं सालासर बालाजी बी एड कॉलेज सीकर के दौरान  अध्यापको व स्काउट गाइड सदस्यो को  ,बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट , मुरलीधर शर्मा , देवीलाल जाट सचिव, मनीष कुमावत, राम प्रसाद भास्कर पीतांबर लौरा, लखन बावरिया, ने आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान जहरीली गैसों से बचाव, सिलेंडर में आग लगने से बचाव व सावधानियां, बहु मंजिला इमारत से विभिन्न विधियों फायरमैन चेयर नोट ,दरी के माध्यम से नीचे उतारना, बोलाइन गांठ के माध्यम से जहरीली के गैस से भरे मकान से लोगों को निकालना, विभिन्न माध्यमों से स्ट्रेचर बनाना, मरीज को ले जाने के तरीके व सीपीआर का प्रशिक्षण प्रदान किया।

रात्रि को विशाल कैंफ फायर का आयोजन किया।शिविर के संभागियो ने गीत, भजन और लोक नृत्य, नाटक की शानदार प्रस्तुति दी ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने