सीएम की बहन के घर पर ही हुई चोरी

 संजय चौहान रूपवास भरतपुर 


सीएम की बहन के घर पर ही हुई चोरी



सीएम_की_बहन_के_घर_हुई_चोरी : भरतपुर जिले के वैर कस्बे से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कस्बे में स्थित बयाना गेट क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने सूबे के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की चचेरी बहन के घर को निशाना बनाया है। बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पार करदी है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है तथा वारदात के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं और चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है। मुख्यमंत्री के रिश्तेदार के घर हुई इस दुस्साहसिक चोरी के बाद पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं। 


प्राप्त जानकारी अनुसार बयाना गेट निवासी राधेश्याम शर्मा की पत्नी आशा शर्मा (मुख्यमंत्री की चचेरी बहन) और उनका बेटा अपने कमरे में सो रहे थे जबकि राधेश्याम शर्मा अपनी दुकान पर गए हुए थे। सीढ़ियों के रास्ते घर में घुसे शातिर बदमाशों ने जिस कमरे में मां-बेटे सो रहे थे, उसकी बाहर से कुंडी लगा दी थी और उसके बाद दूसरे कमरे में रखी हुई अलमारी का ताला तोड़कर बड़ी आसानी से वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशो ने अलमारी में रखे करीब 7 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण लेकर रफूचक्कर हो गए है। चोरी हुए सामान में सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, हार, टीका, नथ, दो जोड़ी चांदी की पायल (तोड़ियाँ) और ₹7,000 की नकदी शामिल है। 


प्राप्त जानकारी अनुसार जब मां-बेटे की नींद खुली तब उन्होंने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद पाया था जिसके बाद पड़ोसियों एवं परिजनों को फोन कर इसकी जानकारी दी थी। पड़ोसियों ने कमरे की कुंडी खोली थी। पीड़ित परिवार ने जब दूसरे कमरे में जाकर देखा, तो अलमारी का सामान बिखरा हुआ था और जेवरात गायब थे। पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना किया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस में मामला दर्ज कराकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और माल बरामदगी की मांग की है। मुख्यमंत्री के रिश्तेदार के घर हुई इस दुस्साहसिक चोरी के बाद पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और चोरों का पता लगाने में जुटी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने