*संदीप मीणा बने पाटन आदिवासी कांग्रेस राजस्थान के ब्लॉक अध्यक्ष, क्षेत्रवासियों एवं समाज में खुशी की लहर*
रिपोर्टर :-(शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
पाटन / नीमकाथाना। राष्ट्रीय अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस के निर्देशानुसार प्रदेश आदिवासी कांग्रेस द्वारा जिला नीमकाथाना की कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इस नवगठित कार्यकारिणी में गाँवली निवासी संदीप मीणा को पाटन ब्लॉक अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संदीप मीणा को ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने की सूचना मिलते ही क्षेत्रवासियों और समाज के लोगों में भारी उत्साह व खुशी का माहौल है। घोषणा के बाद से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों और समाज के गणमान्य लोगों में संदीप मीणा की इस नियुक्ति को लेकर खास चर्चा है। लोगों का मानना है कि संदीप के नेतृत्व से संगठन को ब्लॉक स्तर पर एक नई मजबूती मिलेगी। वहीं समाज के प्रबुद्धजनों का कहना है कि वे सदैव क्षेत्र के विकास, युवाओं को जोड़ने और आदिवासी समाज के अधिकारों की आवाज़ उठाने के लिए तत्पर रहे हैं।
अपनी नियुक्ति पर संदीप मीणा ने शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश कार्यकारिणी का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे तथा आमजन व समाज के हितों के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
