करंट से बचने के तरीके बताएं

 करंट से बचने के तरीके बताएं



 श्रीमान संभागीय आयुक्त उदयपुर के आदेशानुसार श्री विनोद शर्मा सेवानिवृत्त विद्युत अभियंता चोमू,जिला जयपुर ने आज दिनांक 4 अगस्त 2026 को स्थानीय पी.एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मावली उदयपुर में उपस्थित होकर सभी अध्यापकों एवं विद्यार्थियों को बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं के बचाव, विद्युत उपकरणों के रखरखाव एवं ऊर्जा के बचत के बारे में निशुल्क प्रशिक्षण दिया इस दौरान विद्यालय के पी. जी. टी भूगोल डॉ. डी.के बुटोलिया, पी.जी.टी इकोनॉमिक्स श्रीमती सचिन कुमारी ने डेमो दिया!

 अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री घनश्याम मीणा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया इस कार्यक्रम में पुलिस थाना मावली के श्री बसंती लाल असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर भी उपस्थित रहे!

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने