जोहड़ा बगीची वाले दक्षिणमुखी हनुमान जी महाराज के मन्दिर में कल्पतरु ज्योतिष शोध संस्थान के तत्वावधान में आज उदय व्यापिनी संगवकाल स्पर्शा पूर्णिमा में श्रावणी उपाकर्म विधिपूर्वक सम्पन्न हुआ।

 नीमकाथाना 

जोड़ला जोहड़ा बगीची वाले दक्षिणमुखी हनुमान जी महाराज के मन्दिर में कल्पतरु ज्योतिष शोध संस्थान के तत्वावधान में आज उदय व्यापिनी संगवकाल स्पर्शा पूर्णिमा में श्रावणी उपाकर्म विधिपूर्वक सम्पन्न हुआ।



शुक्ल यजुर्वेदियों की माध्यन्दिन शाखा के विद्वज्जनों एवं अन्य यज्ञोपवीत धारण करने वालों ने सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ कौशल दत्त शर्मा के आचार्यत्व में सबसे पहले शारीरिक शुचिता के लिए पंचगव्य का प्रासन कर वर्ष पर्यन्त किये पापों के प्रायश्चित हेतु हेमाद्रि संकल्प, दशविध गणस्नान, प्रातः-मध्याह्न संध्या, सप्तर्षि पूजन, वंशानुब्रुवण कर सभी विद्वज्जनों ने नूतन यज्ञोपवीत धारण कर प्रसादी का आनन्द लिया।


उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों ने बगीची वाले हनुमान जी महाराज के मन्दिर में हो रहे जीर्णोद्धार एवं नये निर्माण कार्यों की समीक्षा कर निर्माण समिति के पंडित कौशल दत्त शर्मा को धन्यवाद देते हुए तन मन धन से विशेष सहयोग करने का आश्वासन दिलाया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने